उत्तराखंडराजनीति

मोदी राज में सहमे हुए हैं देश के गद्दारः सीएम धामी

सोमेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ एक बार फिर रामराज लौट आया है। चारों ओर सनातन का ध्वज लहरा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में देश और विदेश तक भारत का डंका बज रहा है तथा देश के गद्दार सहमे हुए हैं।
मुख्यमंत्री धामी का इन दिनों चुनाव प्रचार का तूफानी दौरा जारी है आज सोमेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वह चाहे देश से बाहर रहने वाली ताकते हैं या देश के अंदर देश और समाज के हितों के खिलाफ काम करने वाले। आतंकवादी हो या फिर पड़ोसी देश अथवा भ्रष्टाचार में लिप्त देश के नेता सभी मोदी राज में सहमे हुए हैं। किसी की मजाल नहीं जो भारत की ओर आंख उठाकर देख भी ले। जो भ्रष्टाचार में लिप्त है वह या तो जेल में है या फिर बेल पर है। उन्होंने दावा किया कि मोदी राज में भारत का दबदबा बढ़ा है।
इससे पूर्व आज मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश के आईडीपीएल ग्राउंड जाकर कल होने वाली पीएम की रैली की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले ही मैदान छोड़ दिया है लेकिन भाजपा पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में है और सभी पांचो सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी की इस रैली में तीन लोकसभा क्षेत्र जिसमें टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार सीटों तथा 23 विधानसभा सीटों से लोग मोदी को सुनने के लिए आने वाले हैं। जिसमें एक लाख से अधिक भीड़ जुटने की संभावना है जिसके लिए भाजपा ने बड़ी तैयारी की है हर विधानसभा क्षेत्र से 5000 लोगों के आने का लक्ष्य रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button