उत्तराखंडराजनीति

महाराज बोले धारा 370 हटाना मोदी सरकार का सहासिक कदम

पौड़ी।  प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया है।  उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे शक्तिशाली पीएम हैं, जिनका लोहा आज सारा विश्व मान रहा है।
श्री महाराज ने कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370, 35ए हटाकर ऐतिहासिक और सहासिक कदम उठाया। जम्मू कश्मीर में 170 कानून जो पहले लागू नहीं थे उन्हें लागू कर दिया। कश्मीर में पंचायत चुनाव सफलता से सम्पन्न हुए। आतंकवाद खत्म हुआ और वहां शान्ति बनी हुई है। अयोध्या विवाद का भी मोदी सरकार में ही हल संभव हुआ और वहां पर भव्य राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई, मेक इन इंडिया की शुरुआत की गई। इसके अलावा मोदी सरकार ने जनधन योजना, पीएम गरीब कल्याण योजना, वंदे भारत ट्रेन, 80 नए एयरपोर्ट और संसद में महिलाओं को 33ः आरक्षण के साथ-साथ देश के लोगों को नए संसद भवन की भी सौगात दी।
श्री महाराज ने कहा कि चैबट्टाखाल में कई किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया। पंचायत को सशक्त करने के लिए अनेक पंचायत भवनों का निर्माण किया गया। 80 फीसदी पेयजल योजनाए पूर्ण हो चुकी हैं। 11 करोड़ के पर्यटन आवास बनाये गए हैं। उन्होंने जनता का आह्वान करते हुए अनिल बलूनी को भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की। उन्होंने जनसभा के पश्चात गवांणी और सेडियाखाल में जन सम्पर्क कर जनता से भाजपा को वोट देने की भी अपील की। इस अवसर पर गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, मुख्यमंत्री के कॉर्डिनेटर दलबीर सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, भाजपा जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, पूर्व प्रमुख पुष्कर जोशी, महिपाल सिंह रावत, सुरेंद्र बिष्ट, एकेश्वर ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी, क्षेत्र प्रमुख प्रीति देवी, पूर्व प्रमुख नरेंद्र डंडियाल, मंडल अध्यक्ष सत्यराज, वेद प्रकाश वर्मा, शान्ति देवी, नरेंद्र टम्टा, दीप्ति रावत, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button