उत्तराखंडखेल

बालिका वर्ग में देहरादून का फाइनल में प्रवेश

देहरादून। 19वीं राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबाल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में देहरादून ने टिहरी को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया, दुसरा सेमीफइनल मैच चमोली एवं पिथौरागढ़ के मध्य आज खेला जायेगा, बालक वर्ग में स्पोर्ट्स कालेज, उधमसिंह नगर, देहरादून एवं हरिद्वार ने सेमिफ़ाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग का मैच पवेलियन मैदान मे देहरादून एवं टिहरी के मध्य खेला गया जिसमें देहरादून ने टिहरी को 18-25, 25-19 एवं 28 -26 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया स अन्य मैचों में देहरादून ने बागेश्वर को 25-11, 23-25 एवं 25-10 से हराया उधमसिंह नगर ने ओ आई एम जी को 25-5, 25-15 से हराया स बालक वर्ग में स्पोर्ट्स कालेज ने उतरकाशी को 25-21, 25-18 से हरिद्वार ने पिथौरागढ़ को 25-20, 25-20 से हराया, जबकि स्पोर्ट्स कालेज, उधमसिंह नगर, देहरादून  एवं हरिद्वार ने अपने अपने मैच जीत कर सेमीफइनल में प्रवेश किया।
आज मोके पर एसोसिएशन के सरक्षक सेवा सिंह मठारु, सचिव हेम पुज़ारी, आशुतोष सेमवाल, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष सुभाष शाह, देहरादून सचिव अजय उनियाल, नितिन वालिया आर्गेनिज़र,, बॉबी खर्कवाल, समन्वयक दीपक डंगवाल, संजीव डोभाल, गोपाल आदि उपस्थित थे स देहरादून सचिव अजय उनियाल ने बताया कि फाइनल मैच दोपहर 2.0 से खेला जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button