उत्तराखंड

बंगाली समुदाय के साथ भाजपा का अटूट संबंधः नड्डा

-रूद्रपुर में नजूल भूमि पर बसे लोगों को दिया जायेगा मालिकाना हकः धामी

रूद्रपुर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज काशीपुर रोड स्थित आशीर्वाद बैंकट हॉल में बंगाली समाज के साथ संवाद कार्यक्रम में कहा कि  भाजपा हमेशा बंगाली समुदाय के साथ  खड़ी रहेगी और उसका  समाज के साथ अटूट सम्बंध है। उन्होंने कहा कि भाजपा के संस्थापक खुद श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे और भाजपा और बंगाली समुदाय का भाई भाई का नाता है। बंगाल जो आज सोचता है वह कल देश सोचता है। सुभाष चंद्र बोस, बंकिम चंद्र चटर्जी जैसे बड़े महापुरुष बंगाल की धरती से जन्मे हैं।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राजनीति, साहित्य, विज्ञान, समाज सुधार, राजनीतिक क्षेत्र में देश को दिशा और दृष्टि देने में बंगाली समाज अग्रणी रहा है। श्री नड्डा ने कहा देश की आजादी से लेकर आध्यात्मिक चेतना के लिये स्वामी विवेकानंद, देश में स्वर जगाने के लिये देश रविंद्र नाथ टैगोर, अरविंदो, बमकिन चंद चटर्जी और देश के महान सपूत सुभाष चंद्र बोस को याद करते है हमे गर्व है। आज हम भारतीय जन संघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भी याद करते है। राष्ट्र निर्माण में बंगाली समाज का बहुत बड़ा योगदान है। श्री नड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने बंगाली समाज को मुख्यधारा में शामिल करने और एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। आज बंगाली समाज के लोग मुख्यधारा में खुश है यह मोदी सरकार के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास का प्रयास है। लेकिन दुख होता है जब बंगाल में अराजकता का माहौल व्याप्त है। बंगाल में भ्रष्टाचार चल रहा है,हत्या,रेप और अपराध बढ़ गये है। टीएमसी की सरकार में केद्र सरकार की योजनाओं को लागू नहीं किया जाता है।  राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा बंगाल के अंदर चुनाव के बाद राजनीतिक विद्वेष से कार्य किया जा रहा है जो आपत्तिजनक है। अब तक इसी विदेश के चलते 200 से अधिक हत्या हो चुकी है। भाजपा बंगाल के लोगों को बचाने का काम कर रही है। बंगाल में भाजपा ही सुशासन ला सकती है। बंगाल में लाखों लोग विस्थापित हो गये है।
श्री नड्डा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में मतुआ समाज के संस्थापक हरिशंकर ठाकुर के मंदिर में पूजा की थी। पीएम ने सर्वसमाज की सुरक्षा का संदेश दिया था। देश में सभी धर्माे के लोगों की सुरक्षा के लिये मोदी सरकार ने सिटीजनशिप एक्ट लागू किया है। बंगाली समाज को मुख्यधारा में लाने का काम किया है। अफगानिस्तान से सिख समाज के लोगों को सुरक्षित भारत लाया गया है। जेपी नडडा ने कहा कि हमारी सरकार ने बंगाली समुदाय के लोगों के प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तानी शब्द को हटाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज देश बदल रहा है। देवभूमि उत्तराखंड में भी विकास तेजी से हो रहा है। प्रदेश में आयुष्मान योजना से पांच लाख रूपये का हेल्थ कवर दिया है। जेपी नडडा ने कहा कि उत्तराखंड में हर गांव तक सड़क पहुंचाने का काम किया जा रहा है। कम आबादी के लिये छोटे गांवों को सड़क से जोड़ने के लिये पहाड़ और मैदानी क्षेत्रो में भी पीएम सड़क योजना का विस्तार किया गया है। इस दौरान केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट,प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम,राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, चुनाव सह प्रभारी लॉकेट चटर्जी प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र भंडारी राजीव जेटली मनवीर चौहान जिलाध्यक्ष शिव आरोरा, उत्तम दत्ता, केके दास, तरुण दत्ता विजय मंडल, जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी , सीमा सरकार समेत आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।
—————————————–

Related Articles

Back to top button