उत्तराखंड

पंचतत्व में विलीन हुए शहीद वीरेंद्र सिंह

चमोली। आतंकी हमले में शहीद जवान बीरेंद्र सिंह सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। गमगीन माहौल के बीच लोगों की उस वक्त आंखें छलक गई, जब 5 साल की बेटी अपने पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंची। इस दौरान पूरा नारायणबगड़ चमोली के लाल शहीद वीरेंद्र सिंह अमर रहे के नारों से गूंज उठा। वहीं, जवान बीरेंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों के साथ माता-पिता को छोड़ गए हैं। शहीद विरेन्द्र सिंह 15 गढ़वाल राईफल में तैनात थे। इससे पूर्व सोमवार को उनके पार्थिव शरीर को सेना के हेलकाॅटर से गौचर लाया गया। जहां से उन्हे सड़क मार्ग से नारायण बगड़ ले जाया गया। नारायणबगड़ के इंटर काॅलेज के मैदान में उन्हे श्रद्धांजलि दी गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button