उत्तराखंड

हर बूथ पर 10 युवा जोड़ने के साथ एक लाख वॉलेंटियर बूथों को देंगे मजबूतीः नवीन पिरशाली

देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने कहा कि आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव में प्रदेश के प्रत्येक बूथ को मजबूत करने के लिए बूथ संकल्प आप विकल्प अभियान चला रही है। आप के इस अभियान में पूरे प्रदेश में दस वोलेंटियर हर बूथ पर जोड़े जा रहे हैं जो बूथों को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। आप के इस अभियान में पूरे प्रदेश में युवाओं समेत सभी लोगों का बेहद समर्थन मिल रहा है। आप प्रवक्ता ने बताया प्रदेश के लगभग 11 हजार से ज्यादा बूथों पर  आम आदमी पार्टी एक लाख बूथ वोलेंटियर जोड़ने का काम कर रही है जो पार्टी की नीतियों को लेकर घर घर जा रहे हैं।
आप के इस अभियान में पूरे प्रदेश में  एक लाख वोलेंटियर से आप की कार्यशैली ,नीतियां और आप का उत्तराखंड के लिए विजन को घर घर पहुंचाने का काम करेगी। आम आदमी पार्टी का आगामी चुनावों को देखते  लक्ष्य पार्टी को  हर बूथ तक मजबूती से खड़ा करना है ताकि चुनावों में जीत सुनिश्चित हो सके। आप प्रवक्ता  ने बताया कि बूथ संकल्प आप विकल्प के तहत दस कार्यकर्ता एक बूथ को मजबूत करने का काम करेंगे। इसके तहत कार्यकर्ताओं को तैयार कर लिया गया, वह हर बूथ घर घर जाकर जनता से सीधा संवाद करेंगे, उनकी समस्याओं को सुनेंगे और हर समस्या के समाधान का भरोसा जनता को दिया जाएगा और आप जिन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही,जिनमें फ्री बिजली,हर घर रोजगार समेत मूलभूत सुविधाओं को लेकर आप के विजन को घर घर पहुंचाएगी। आप के इस संकल्प के जरिए आप कार्यकर्ता हर बूथ पर अधिक से अधिक मतदाताओं तक आप की पकड़ मजबूत करने का काम करेगी।  आप प्रवक्ता ने कहा,हमारे कार्यकर्ता लंबे समय से अपनी नीतियों और मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं और अब जनता भी आप की रीति नीतियों पर विश्वास करने लगी  है अब  आप कार्यकर्ता बूथ लेवल पर जनता से सीधा संपर्क करते हुए आम आदमी पार्टी के  हर बूथ को मजबूत करते हुए उत्तराखंड नव निर्माण के संकल्प को जन जन तक ले जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button