उत्तराखंड

सीएम धामी ने बाल दिवस की शुभकामनाएं दी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों, विशेषकर बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे नौनिहाल जीवन में जिस भी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उस दिशा में पूरे मनोयोग से काम करें, परिश्रम करने वालों को सफलता अवश्य मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और देश के बेहतर भविष्य के लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देना हम सबकी जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button