उत्तराखंड

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी और उप जिलाधिकारी लक्सर ने मिष्ठान की दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया

लक्सर। त्योहारों के मौसम के मद्दे नजर मिठाइयों की बढ़ती मांग को देखते हुए मिलावट का खतरा बढ़ जाता है। इसे देखते हुए जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी
महिमानन्द जोशी और उप जिलाधिकारी लक्सर गोपाल सिंह चौहान के द्वारा संयुक्त रूप से टीम बनाकर लक्सर में मिष्टान्न की दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया और उनके द्वारा यहां दुकानों से सैंपल भी भरे गए।
चैकिंग के दौरान जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी ने बताया की त्योहारों पर अधिकतर मिलावट की संभावना रहती है, उन्होंने कहा की स्वास्थ्य मंत्री, आयुक्त और जिला अधिकारी हरिद्वार के साफ निर्देश है कि  त्योहारों के सीजन में मिलावट की आशंका रहती है इसलिए त्योहारों के सीजन में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। उसी क्रम में उनके द्वारा पुलिस प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से टीम बनाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें उनके द्वारा लक्सर में होलसेलर मावा और मिष्ठान की दुकानों पर अभियान चलाते हुए उनके द्वारा तीन सैंपल लिए गए हैं। जिसमें तेल मावा और मिठाई शामिल है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनके द्वारा यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, और जो दुकानदार साफ सफाई नहीं रख रहें हैं उसके लिए भी नोटिस जारी किए गए हैं। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा की कोई भी आमजन त्योहार पर सिर्फ सस्ती होने के कारण मिठाई को ना खरीदें और दुकानदार के लाइसेंस के साथ ही और मिठाई को कैसे बनाया जा रहा है, क्या चीज उसमें लगाई जा रही है और मिठाई की एक्सपायर की तिथि क्या है उनके बारे में जानकारी लें, जिससे की आमजन मिलावट खोरी से बच सके।
चेकिंग के दौरान लक्सर उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया की त्योहारों के सीजन में मावा मिठाई खाद्य सामग्रियों में मिलावट की संभावनाएं बढ़ जाती हैं, उसी के दृष्टिगत उनके द्वारा यह छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button