उत्तराखंड

डेंगू का लार्वा पाये जाने पर दुकान एवं भवन स्वामियों सहित 9 लोगों का चालान, 5100 का अर्थदण्ड वसूला

देहरादून। डेंगू पर प्रभावी निंयत्रण एवं रोकथाम हेतु जिलाधिकारी सोनिका द्वारा गठित टीमें एवं जिला स्तरीय अधिकारी अपने-2 वार्डों में कार्यक्षेत्रों में पहुंचकर डेंगु मच्छर के प्रसार, लार्वा का निरीक्षण करते हुए लार्वा के नष्ट करने के साथ ही लापरवाही करने वाले पर अर्थदण्ड की कार्यवाही भी की जा रही है। वार्ड नम्बर 94 में अभियान के दौरान सहायक निदेशक जिला सूचना अधिकारी के नेतृत्व में टीम के सदस्यों, जिला मलेरिया अधिकारी एवं डेंगू मॉनिटिरिंग नोडल के द्वारा संयुक्त रूप से लाउडस्पीकर एवं प्रचार सामग्री के साथ सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम द्वारा लार्वा पाये जाने पर सम्बन्धित दुकान एवं भवन स्वामियों सहित कुल 09 चालान करते हुए कुल रू0 5100 का अर्थदण्ड वसूला गया। जबकि शहर के वार्डों में अन्य टीमों द्वारा अपने-2 सम्बन्धित क्षेत्रों में सक्रियता से डेंगू नियंत्रण अभियान चलाते हुए लोगों को डेंगू से बचाव हेतु जागरूक करते हुए लापरवाही बरतने वालों अर्थदण्ड की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा डेंगू के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु लोगों को जागरूक किया जा रहा है साथ ही टीम द्वारा लार्वा मिलने अर्थदण्ड की कार्यवाही भी की जा रही है। साथ ही चेतावनी दी गई है प्रतिष्ठानोंध्घरों में डेंगू का लार्वा पाए जाने पर अर्थदण्ड की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
जागरूकता अभियान में जहां जनमानस का सहयोग देखने को मिला टीम द्वारा 6 नम्बर पुलिया में स्थापित सब्जी मण्डी मे सब्जी विक्रेता एवं अन्य दुकानदारों को एकत्रित अपने प्रतिष्ठान परिसर पर पानी को तत्काल निष्प्रोज्य करने को कहा साथ ही चेतावनी दी कि यदि निरीक्षण के दौरान प्लास्टिक, त्रिपाल, बर्तन आदि में रूके हुए पानी में लार्वा  पाया जाता है तो भारी अर्थदण्ड की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। टीम द्वारा डेंगू से जागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार की सामग्री वितरित कराई गई। अभियान के दौरान मछली विक्रेता के थर्माकोल पेटी में लार्वा पाये जाने पर 500 का नकद चालान किया गया। वहीं सब्जी विक्रेता के स्टोर पर फल के कैरेट में लावा पाए जाने पर 1 हजार का चालान किया गया। इसी प्रकार डेरी फार्म में पशु के लिए रखे हुए पानी में लार्वा पाये जाने पर 500 का नकद चालान किया गया किया। जबकि घर में मिट्टी के बर्तन में लार्वा पाए जाने पर 500 का चालान कियाय गया। जोगीवाला में दूध ढेरी में रखे हुए कूलर में लार्वा पाए जाने पर 500 का चालान किया गया। नर्सरी में निरीक्षण के दौरान टंकी में लार्वा पाए जाने पर 1 हजार का चालान किया गया। निरीक्षण के दौरान वाहन एवं वर्कशॉप में टायर पर रूके हुए पानी में लार्वा होने पर 500 का चालान किया गया। निरीक्षण दौरान अन्य घरों में लार्वा होने के संदेह पर चेतावनी दी गई कि लार्वा पाए जाने पर अर्थदण्ड की कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी द्वारा  डेंगू पर नियंत्रण हेतु टीमों का सघन अभियान चलाने तथा प्रत्येक नागरिक से  अपने घरों में साफ-सफाई रखने तथा पानी इकठ्ठा न होने देेने तथा टीमों को सहयोग करने की अपेक्षा की है ताकि डेंगू नियंत्रित पाया जा सके। जनमानस के सहयोग से डेंगू के लार्वा को पनपने से रोका जा सकता है। इस अवसर पर सहायक निदेशकध्जिला सूचना अधिकारी बी.सी नेगी, जिला डेंगू मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी, डेंगू मॉनिटिरिंग नोडल चिकित्साधिकारी डॉ प्रदीप राणा, आशा प्रभा थापा, पुष्पा जोशी, शोभा यादव, सैनट्री निरीक्षक महीपाल, सैनेट्री सुपर वाईजर अनंत विभोर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button