उत्तराखंड

दून अस्पताल में लैब रिपोर्टिंग के लिए नई व्यवस्था लागू

देहरादून। दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में लैब रिपोर्टिंग के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। मरीजों के बढ़ते दवाब को देखते हुए नई व्यवस्था अमल में लाई गई है। मरीजों को अब जांच रिपोर्ट ई-मेल व व्हाट्सएप नंबर पर मिलेगी। मरीज अपनी जांच रिपोर्ट लेने के लिए मोबाइल नंबर 8923096981, 8126009719 या 9045954189 पर शाम सात से 10 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं। जिसके बाद रिपोर्ट उनके बताए व्हाट्सएप
नंबर अथवा ई-मेल पर प्रेषित की जाएगी।
पिछले कुछ समय से डेंगू, वायरल, टाइफाइड, डायरिया आदि से शहरवासी बेहाल है। जिस कारण दून मेडिकल कालेज अस्पताल की लैब पर भी अत्याधिक दवाब पड़ रहा है। हर दिन बड़ी संख्या में मरीजों के सैंपल लैब में पहुंच रहे हैं वहीं, रिपोर्ट के लिए मरीज व तीमारदारों को घंटों कतार में लगना पड़ रहा है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने दो दिन पहले इस समस्या का समाधान के लिए विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की थी।  जिसमें उन्होंने निर्देश दिए थे कि लैब रिपोर्टिंग के लिए नई व्यवस्था लागू की जाए। ताकि मरीजों को जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट मिल सके। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अनुराग अग्रवाल ने बताया कि नए ओपीडी भवन में पार्किंग एरिया में स्थापित कोविड कंटेनर में लैब रिपोर्टिंग कक्ष  बनाने के साथ ही मरीज व तीमारदारों के लिए कोविड कंटेनर के पास ही टिन शेड का भी निर्माण करने के निर्देश उन्होंने दिए हुए थे। जिसके क्रम में अस्पताल में अब लैब रिपोर्टिंग के लिए नई व्यवस्था लागू हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button