उत्तराखंड

ज्योति ग्रामोद्योग संस्थान के अध्यक्ष ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को राजभवन में ज्योति ग्रामोद्योग संस्थान के अध्यक्ष अजय कुमार सैनी ने शिष्टाचार भेंट की। श्री सैनी ने राज्यपाल को ग्रामोद्योग संस्थान द्वारा शहद उत्पादन की नई तकनीक के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा मौन पालन की नई विधि/तकनीक को विकसित किया है जिसे जल्द ही पेटेंट किया जाएगा।
इस अवसर पर राज्यपाल ने मौन पालन और शहद उत्पादन के क्षेत्र में किए जा रहे नवीन प्रयोगों और तकनीकों के लिए संस्थान की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मौन पालन से भूमिहीन किसानों की आर्थिकी में बेहतर सुधार किया जा सकता है और यहां मौन पालन की काफी अच्छी संभावनाएं हैं। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उत्पादित होने वाले शहद में अनेक औषधीय गुण विद्यमान है इसकी देश एवं विदेशों में अच्छी-खासी मांग भी है। हमें मौन पालन को अधिक से अधिक बढ़ावा देने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button