उत्तराखंड

रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ दो दिवसीय वाक एंड शॉप एग्जिबिशन का समापन

देहरादून। आमंत्रण इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट की ओर से  देहरादून  के जीएमएस रोड स्थित  सैफरॉन लीफ होटल  में पहली बार दो दिवसीय वाक एंड शॉप एग्जिबिशन का समापन रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। इस एग्जीबिशन में उत्तराखंड के उत्पाद ने लोगों को आकर्षित किया  एवं देहरादून के लोगों ने जमकर खरीदारी की। आमंत्रण इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट के प्रबंध निदेशक सारथी घई ने समापन समारोह कार्यक्रम को संबोधन करते हुए कहा कि हम इस तरह के एग्जीबिशन के माध्यम से उत्तराखंड के अंदर स्टार्टअप और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा दे रहे हैं।  हमारा उद्देश्य है कि उत्तराखंड की महिलाएं आत्मनिर्भर बने एवं समाज में अपना सराहनीय योगदान दें।  आज के इस एग्जीबिशन में आप देख सकते हैं कि यहां पर अनेकों ऐसे उत्पाद है जो उत्तराखंड के महिलाओं के द्वारा बनाई गई है, इन सभी उत्पादों को यहां आए हुए लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और खरीद भी रहे हैं। हमारा इस एग्जीबिशन का एक मकसद यह भी है कि स्टार्टअप के द्वारा बनाए गए उत्पाद को बड़े ब्रांड के साथ मिलकर एक ही प्लेटफार्म पर प्रस्तुत किया जा सके और यह बताया जा सके कि उत्तराखंड के अंदर जो यहां के लोगों द्वारा बनाए गए उत्पाद हैं वह किसी भी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय उत्पाद से कम नहीं है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में देहरादून के मशहूर बबूल पता स्टोर,  मिस क्राफ्टी,  डिस्कवर उत्तराखंड, सैफरॉन लीफ, एवं  इनहाउस जैसे संस्थानों ने सहयोग किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button