उत्तराखंड

कठिन चुनौतियों व संघर्षो का सामना कर टीएचडीसी ने हासिल किया मुकाम: विश्नोई

ऋषिकेश। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के कॉरपोरेट कार्यालय में निगम का छत्तीसवां स्थापना दिवस आज बडी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर टीएचडीसी के अध्यक्ष व प्रबंन्ध निदेशक आर के विश्नोई ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड का ध्वज फहराया । टीएचडीसी ऋषिकेश के रसमंजरी हॉल में बड़ी संख्या में उपस्थित कर्मचारियों और उनके परिजनों को सम्बोधित करते हुए प्रबंध निदेशक विश्नोई ने निगम की विगत पैतिंस साल की उल्लेखनीय विकास यात्रा के बारे मे बताते हुए कहा कि इस गौरवशाली विकास यात्रा के दौरान निगम ने अनेक उतार-चढ़ाव देखे। अनेक संघर्षों एवं कठिन चुनौतियों का सामना किया जिसके परिणामस्वरूप संगठन आगे बढ़ने में सक्षम हुआ।उन्होने कहा यही वजह है कि आज हम विजय एवं उपलब्धियों का यह जश्न मना रहे हैं । यह जश्न निगम के गौरवशाली इतिहास को महिमा मंडित करता है।
उन्होंने विद्युत क्षेत्र में निगम के द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में साझा करते हुए विगत वर्षों में हुए महत्वपूर्ण रुपांतरणों पर प्रकाश डाला। उन्होंने उल्लेख किया कि निगम द्वारा अपनाएं गए नवाचारी प्रयोगों एवं इसके कर्मचारियों के अथक प्रयासों से ही टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड विद्युत क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी की भूमिका में है। जिसका श्रेय निगम से जुड़े उन सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जाता है जिनके समर्पण एवं कड़ी मेहनत से निगम ने विभिन्न उपलब्धियां अर्जित की हैं। विश्नोई ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एम.एल.गुप्ता को निगम की वर्तमान सफलता में उनके द्वारा दिए गए अतुल्य योगदान, दूरदर्शी नेतृत्व और अटूट प्रतिबद्धता के लिए नमन अवार्ड से पुरस्कृत किया।
अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, निदेशक (कार्मिक) एवं निदेशक (तकनीकी) ने विभिन्न उपलब्धियां अर्जित करने वाले विजेताओं, मेधावी छात्र पुरस्कारों और कर्मचारियों के लिए निगम द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। सास्कृतिक कार्यक़मों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कारपोरेट कार्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम निगम के सभी यूनिटों एवं कार्यालयों में कर्मचारियों एवं उनके परिवार वालों के लिए लाइव स्ट्रीम किया गया था। कार्यक्रम में टीएचडीसी के अपर महाप्रबंधक (मा.सं. एवं प्रशा.) ईश्वरदत्त तिग्गा , शैलेन्द्र सिंह, निदेशक (कार्मिक), भूपेन्द्र गुप्ता, निदेशक (तकनीकी), टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एम.एल.गुप्ता, पी.गोवर्धनन, निदेशक (एनएचपीसी) एवं निगम के सभी कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button