उत्तराखंड

नदी तटों पर चलाया विशेष सफाई अभियान

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल तत्वाधान में 12 जून से 18 जून तक स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ चंद्रशेखर चैधरी ने अवगत कराया है कि स्वच्छता सप्ताह कार्यक्रम के तहत केदारनाथ धाम में नगर पंचायत केदारनाथ एवं सुलभ इंटरनेशनल के पर्यावरण मित्रों द्वारा मंदाकिनी एवं सरस्वती नदी के घाटों तथा नदी के तटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया जिसमें प्लास्टिक कचरे व अन्य प्रकार के कूड़े को एकत्रित किया गया। साथ ही केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को नदी में कूड़ा न डालने तथा केदारनाथ यात्रा मार्ग एवं धाम में साफ-सफाई बनाए रखने हेतु जागरूक किया गया। इस अभियान का नेतृत्व सेक्टर अधिकारी चंद्रकांत भट्ट द्वारा किया गया। इसके साथ ही सेंच्यूरियन क्षेत्र में वन जीव प्रभाग ऊखीमठ द्वारा केदारनाथ भैंरों मंदिर के ऊपरी संरक्षित क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें अजैविक कूड़े को एकत्रित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button