उत्तराखंडबड़ी खबर

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी डाबरकोट के निकट एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। मोटर साइकिल सवार राना चट्टी से बडकोट की तरफ आ रहे थे। तभी वह हादसे का शिकार हो गए। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह यमुनोत्री हाईवे पर एक बाईक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें सवार दो युवकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोटर साइकिल सवार कुनसाला निवासी कुलदीप सिंह राणा की बडकोट में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरा राना गांव निवासी सोहन सिंह चैहान की हालत गंभीर होने के कारण प्रथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। डा पवन रावत ने सोहन सिंह चैहान की हालत को गंभीर बताया। देहरादून ले जाते समय नौगांव डामटा के बीच सोहन की भी मौत हो गई। दोनों के शवों को पीएम के लिए भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button