उत्तराखंड

चारधाम के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 20 लाख पार हुआ

देहरादून। चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 20 लाख पार हो गया है। सबसे अधिक 7.13 लाख यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं। अब तक चारधाम यात्रा के लिए 40 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। सरकार ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फिलहाल 15 जून तक केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक लगाई है।
पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मौसम साफ होने पर केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में रोजाना 60 हजार से अधिक यात्री दर्शन कर रहे हैं। 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ, जबकि 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद पूर्ण रूप से यात्रा शुरू हुई। 20 मई से हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू की गई। अब तक चारधाम यात्रा में 20 लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ धाम के 7,13,049 तीर्थयात्री,  बदरीनाथ के 5,80,185 यात्री, गंगोत्री के 3,94,229 यात्री, यमुनोत्री के 3,64,420 यात्री व हेमकुंड साहिब के  22,691 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button