उत्तराखंडराजनीति

समालोचना के साथ बेहतर कार्यों को आगे बढ़ाना देश और राज्य हित मेंः बालियान

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रव्यापी महासंपर्क अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने प्रदेश के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से संवाद के दौरान कहा कि समालोचना के साथ बेहतर कार्यों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों को आम जन तक पहुँचाने मे सहयोग की अपील की।
राजपुर रोड़ स्थित कार्यक्रम में श्री बालियान ने मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों पर कहा कि बेहतर कार्य देश और राज्यों के लिए अनुकरणीय उदाहरण बनते हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने बतौर मुख्यमंत्री गुजरात में हुए विकास कार्यों को सोशल मीडिया के मंच से देश के सामने पहुंचाया। उन्होंने केंद्र के कार्यों के साथ प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक और भविष्य की नजीर बनने वाले कार्यों को जनता के बीच पहुंचाने का अनुरोध किया। उन्हों कहा, उत्तराखंड पहला प्रदेश है जो यूसीसी लागू करने जा रहा है, इसलिए  इसकी चर्चा जरूरी है, क्योंकि आने वाले दिनों में इसे पूरे देश मे लागू होना है । इसी तरह अवैध धार्मिक अतिक्रमणों पर धामी सरकार की कार्यवाही की सोशल मीडिया पर अधिक से चर्चा व प्रसार होना चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों की समालोचना करें लेकिन अच्छे कामों को जन जन तक पहुंचाकर देश व अपने प्रदेश की ब्रांडिंग में योगदान दें। उन्होंने कहा, आज रिपोर्ट कार्ड लेकर वह मुख्यमंत्री के साथ आपके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बीच है और
इसे जनता के मध्य पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा, आज सोशल मीडिया का दायरा बहुत व्यापक हो गया है जिसके चलते बहुत सी विघटनकारी शक्तियां भी इस प्लेटफार्म पर है। लिहाजा हम सबको मिलकर ऐसे राष्ट्र एवं समाज विरोधी ताकतों का मुकाबला कर झूठ व भ्रम फैलाने से रोकना होगा।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पहाड़ी दीदी के नाम से मशहूर ट्विटर एक्टिविस्ट रेखा देशवाली, हल्द्वानी की आंटी यूट्यूब ब्लॉगर राशि जोशी, दीपक बंगवाल फेसबुक एवं ट्विटर एक्टिविट्स, आकाश चैधरी, करिश्मा शाह, सूरज रावत, रुहान भारद्वाज, खुशी गहतिहारी, नमक वाली के नाम से मशहूर यूट्यूबर, शशि बहुगुणा, महंत लोकेश दास, कथावाचक पंडित अंकित शर्मा, फिटनेस ब्लॉगर उपस्थित थे। इसी तरह 14 लाख फॉलोअर वाले स्वागी रोला, 10 लाख फॉलोअर वाले सुजीत काशीपुर, शिवम पुजारा, संजीव, अंकित, मयंक ध्यानी, पीयूष कश्यप समेत बड़ी संख्या में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने इस मीट में शिरकत की। प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नवीन ठाकुर के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अभियान के केंद्रीय प्रदेश प्रभारी अश्विनी त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चैधरी, आदित्य कोठारी, सोशल मीडिया सह प्रभारी करुण दत्ता, कुलदीप रावत, गांधार अग्रवाल, आईटी प्रदेश संयोजक अजित नेगी, प्रवीण लेखवार, करुण दत्ता समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button