उत्तराखंडबड़ी खबर

थराली-देवाल-वाण मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल हल्के वाहनों के लिए खुला

थराली। थराली-देवाल- वांण स्टेट हाईवे पर किमी एक पर पिंडर नदी पर क्षतिग्रस्त मोटर पुल को चैथे दिन एकबार फिर से छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया हैं। हालांकि पुल बड़े वाहनों के लिए अनिश्चितकाल काल के लिए बंद रहेगा। पिंडरघाटी की लाइफलाइन माने जाने वाले थराली-वांण मोटर पुल का वेयरिंग कोड धंसने से मोटर पुल को चैपहिया वाहनों के लिए 25 मई को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। लोनिवि थराली ने धंसे भाग पर चेकर्स प्लेट लगाकर रविवार की सुबह यातायात के लिए हल्के चैपहिया वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। पुल पर एक बार में एक ही वाहन को गुजारा जाएगा इसके लिए बाकायदा मोटरपुल पर पुलिस की ड्यूटी भी लगाई गई है।
आनन फानन में खोले गए इस मोटरपुल पर यातयात कितना सुरक्षित होगा इसका जवाब देते हुए लोनिवि थरालीके अधिशासी अभियंता सुदर्शन सिंह रावत ने कहा कि पुल पर 5 टन भार क्षमता के साथ छोटे वाहनों का आवागमन बिल्कुल सुरक्षित रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि वाहनों की आवजाही से पुल के क्षतिग्रस्त होने की संभावना बढ़ी तो फिर से छोटे वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया जा सकता हैं। इस संबंध में सहायक अभियंता विरेन्द्र सिंह बसेड़ा ने बताया कि पांडुकेशर से प्लेट मगां कर उसे शनिवार की देर रात से डालना शुरू किया। बड़े वाहनों को पुल पर जाने से रोकने के संबंध में थराली थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पुल पर चैबिसों घंटे पुलिस तैनात रहेंगे।
इस मौके पर तहसीलदार प्रदीप नेगी, लोनिवि के सहायक अभियंता धर्मेन्द्र सिंह रावत, निरंजन सिंह रावत आदि पुल पर यातायात शुरू करने के मौके पर मौजूद थे।पुल को एक बार फिर छोटे वाहनों के लिए खुल जाने पर देवाल ब्लाक सहित थराली ब्लाक के दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button