उत्तराखंड

केदारनाथ धाम में सहायता डेक्स की स्थापना की गई

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में दर्शन हेतु आ रहे अत्यंत वृद्ध, असहाय व दिव्यांगजन श्रद्धालुओं के सम्मुख आने वाली कठिनाइयों के समाधान हेतु जिला कमांडेंट होमगार्ड्स द्वारा श्री केदारनाथ धाम में एक सहायता डेक्स की स्थापना की गई है।
जिला कमांडेंट होमगार्ड्स निर्मल जोशी ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु स्थापित सहायता डेक्स में प्रतिदिन सुबह व सायं के समय तीन-तीन होमगार्ड्स तैनात रहेंगे जो तीर्थ यात्रियों की यथासंभव मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को मार्गदर्शन, सहायता व आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के साथ ही प्रशासन और पुलिस बल को सहायता करना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित व अनुभवी होमगार्ड्स की तैनाती से सभी आगंतुकों को मुश्किल परिस्थितियों में भी पर्याप्त सहायता उपलब्ध हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button