उत्तराखंडराजनीति

कांग्रेस में अमर्यादित बोल को लेकर प्रतिस्पर्धा दुर्भाग्यपूर्णः चौहान

देहरादून। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस मे अमर्यादित बोल बोलने को लेकर प्रतिस्पर्धा चल रही है और इसे प्रोत्साहित करने वालों की भी एक जमात पीछे खड़ी होती रही है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा द्वारा कर्नाटक मे एक बयान को लेकर मुकदमा दर्ज  कराना  इसी प्रतिस्पर्धा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मे अमर्यादित बोल को लेकर कोई अंकुश नही है और अनुशासन नाम की कोई चीज नही है।
कांग्रेस जब अपने अमर्यादित बोल के कारण कानून के दायरे मे आती है तो उसे लोकतंत्र खतरे मे दिखाई देता है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खड़गे जब गरिमा के विपरीत देश के प्रधानमंत्री को लेकर टिप्पणी करते हैं तो तब कांग्रेसी इसे शिष्टाचार मानते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आडंबर से बाहर निकलकर सार्वजनिक जीवन के उच्च नैतिक मापदंडों का पालन करने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button