उत्तराखंड

ज्योतिष महासम्मेलन रविवार को

देहरादून। 30 अप्रैल को आर्डिनेस फैक्ट्री स्टेट रायपुर में ज्योतिष महासम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। शनिवाार को ज्योर्तिविद पीपीएस राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड ज्योतिष सेवा संस्थान के कार्यालय में ज्योतिष विद्वानों की एक बैठक आहुत की गयी। जिसमें शहर के वरिष्ठ ज्योतिषियों ने भाग लेकर निर्णय लिया कि आगामी 30 अप्रैल रविवार को प्रातः नौ बजे से सायं छह बजे तक जूनियर क्लब, आर्डिनेन्स फैक्ट्री रायपुर में एक दिवसीय ज्योतिष महा सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। जिसमें ज्योतिषी अपना व्याख्यान एवं अनुभव साझां करेंगे एव आम जनता को निशुल्क ज्योतिष परामर्श भी प्रदान करेंगे तथा ज्योतिष सम्बन्धी भ्रान्तियों का निराकरण करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से डा. पंकज किशोर गौड, आचार्य रमेश सेमवाल, नरेश मनोचा, डा. कुंवर वीरन्द्र सिंह, तृप्ता चिमा, नलनी तनेजा एवं राशि शर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button