उत्तराखंड

जिला योजना के परिव्यय के संबंध में डीएम ने ली बैठक

पिथौरागढ़। वित्तीय वर्ष 2023-24 की जिला योजना के परिव्यय के संबंध में जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ वित्तीय वर्ष 2023-24 के परिव्यय को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला योजना के अंतर्गत प्रस्ताव बनाकर आगामी 12 अप्रैल तक प्रस्तुत कर दिये जायें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला योजना के अंतर्गत अच्छे प्रोजेक्ट बनाकर प्रस्तुत किए जाएं! उन्होंने विशेषरुप से मत्स्य, उद्यान, कृषि ,पशुपालन आदि विभागों को बेहतर प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए ताकि जनपद में स्वरोजगारपरक कार्यों को बढ़ावा मिल सकें। जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि जिला योजना के अंतर्गत परिव्यय का निर्धारण इस प्रकार से किया जाए कि विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष बहुउद्देशीय शिविरांे की संख्या बढ़ सके।
बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी निरंजन प्रसाद ने बताया कि जनपद हेतु वित्तीय वर्ष 2023-24 की जिला योजना का परिव्यय रुपये 66 करोड़ 44 लाख 48 हजार प्राविधानित है। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा विभागीय अधिकारियों को जिला योजना के संबंध में शासन के दिशा निर्देशों के बारे में भी जानकारी दी गयी। बैठक में डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े, मुख्य विकास अधिकारी वरुण चैधरी,जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एचएस हयांकी सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button