उत्तराखंडबड़ी खबर

24 घंटे के भीतर प्रदेश में 30 लोग कोरोना संक्रमित मिले

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 30 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें देहरादून जिले में सबसे अधिक 26 मामले शामिल हैं। तीन महीनों के बाद प्रदेश में एक दिन में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को लगभग 550 सैंपलों की जांच की गई है। जबकि 30 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें देहरादून जिले में 26, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी व चमोली जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं। एक जनवरी 2023 से लेकर अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 314 हो गई है। तीन महीने में एक दिन में सबसे अधिक मामले मिले हैं। हालांकि सभी मरीजों की हालत सामान्य है। जो होम आईसोलेशन में इलाज ले रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button