उत्तराखंड

मंत्री ने अधिकारियों को तय समय पर सैन्यधाम का निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

देहरादून। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को सैनिक कल्याण निदेशालय में सैन्यधाम के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से सैन्यधाम के निर्माण कार्यों की  प्रगति की जानकारी भी प्राप्त की। बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को कोच्चि जाकर देश के पहले स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत अध्ययन किया जाए।
मंत्री जोशी ने कहा सैन्य धाम में विक्रांत के मॉडल को स्थापित किया जायेगा। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण हो। साथ ही, निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रही सामग्री में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा पूरे देश के विभिन्न स्मारकों का अध्ययन करने के बाद सैन्य धाम का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के स्वरूप उत्तराखंड में सैन्य धाम निर्माण हो रहा है।
मंत्री ने कहा यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट भी है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सैन्य धाम में विशेष रुचि है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा भारतीय सेना में जिन दो सैनिकों की पूजा होती है, बाबा हरभजन सिंह और बाबा जसवंत सिंह उनके मंदिर सैन्य धाम में बनाए जा रहे हैं। इसी प्रकार सैन्य धाम का मुख्य गेट देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से बनाया जा रहा है। मंत्री जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा कि सैन्य धाम के बनने के बाद जिस प्रकार चारों धामों के दर्शन करने लोग आते हैं। ठीक उसी प्रकार से ने सैन्यधाम को देखने लोग यहां आएंगे। इस भावना के साथ सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग के सचिव दीपेन्द्र चैधरी, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल, अपर सचिव सीएस धर्मसत्तू, जिलाधिकारी सोनिका संयुक्त सचिव सुनील सिंह, सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृतलाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button