उत्तराखंडराजनीति

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करना प्रतिशोध की राजनीतिः यशपाल आर्य

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बुद्धा पार्क में सत्याग्रह कर रहे कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करना प्रतिशोध की राजनीति है। उन्होंने कहा कि वे लगातार कई सालों से केंद्र सरकार और उधोगपतियों के नापाक गठबंधन के विरुद्ध मुखर थे जिसकी कीमत उन्होंने लोकसभा की सदस्यता खोकर चुकाई।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण तत्व अभिव्यक्ति की आजादी है। यदि सांसद के रूप में राहुल गांधी को संसद में बोलने नहीं दिया जाएगा, चुनावी जनसभाओं में दिए उनके भाषण के लिए उन्हें न्यायिक प्रक्रिया में जोड़-तोड़ कर दंडित किया गया है तो फिर जनता को ही तय करना है कि देश में लोकतंत्र कहां बचा है। यशपाल आर्य ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई अंग्रेजों के जुल्मो-सितम सह कर भी लड़ी थी अब देश के प्रमुख विपक्षी दल होने के कारण उसके हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि देश के लोकतंत्र को बचाने के इस यज्ञ में अपने सर्वस्व की आहुति दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button