उत्तराखंड

स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को यूजेवीएन ने साइकिल रैली का किया आयोजन

देहरादून। यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा अपने कार्मिकों और आम जनता में स्वास्थ्य संबंधी जागरुकता बढ़ाने हेतु आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के अंतर्गत देहरादून से पुरकुल गांव तक एक साईकिल रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्मिकों ने लगभग 30 किलोमीटर की दूरी तय की। यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल ने बताया कि निगम द्वारा यह साईकिल रैली कार्मिकों एवं आम जनता में स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए आयोजित की गई है।
श्री सिंघल ने कहा कि साईकिल जैविक ईंधन के प्रयोग के बिना उपयोग होने वाला यातायात का एक महत्वपूर्ण साधन है तथा साईकिल चलाने से हमारे शरीर के लगभग हर अंग की वर्जिश हो जाती है। निगम के मुख्यालय उज्ज्वल से इस साईकिल रैली को निगम के अधिशासी निदेशक मानव संसाधन राजेंद्र सिंह ने झंडा दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह ने कहा कि निगम अपने कार्मिकों के लिए इस प्रकार की खेल एवं अन्य संबंधित गतिविधियों को आगे भी जारी रखेगा। साईकिल रैली गढ़ी कैंट, बीजापुर, गुच्चूपानी, भगवन्तपुर होते हुए पुरकुल पहुंची तथा वहां से वापस निगम मुख्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक परियोजनाएं सुरेशचंद्र बलूनी, निदेशक वित्त सुधाकर बडोनी, अधिशासी निदेशक राजेंद्र सिंह के साथ ही अमित रंजन, महेश पाल, मधुर रस्तोगी, अमित मांगलिक, के.के.गुप्ता, दिनेश भारद्वाज, रचित फर्त्याल, प्रदीप कैड़ा, संजय कुमार, अशोक बिष्ट, आदित्य राठी, रत्नेश बिष्ट, देवेन्द्र नौटियाल सहित लगभग तीस से भी अधिक कार्मिकों ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button