उत्तराखंड

नैनीताल जिले में उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा के लिए 109 परीक्षा केंद्र बनाए गए, 34 केंद्र संवेदनशील

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जिला स्तर पर दो और ब्लॉक स्तर पर आठ उड़न दस्तों का गठन किया गया है। जिले में 109 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 34 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।
मुख्य शिक्षाधिकारी केएस रावत ने कहा कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 16 मार्च से छह अप्रैल तक होंगी। इस वर्ष जिले से करीब 21,000 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जिले में कुल 109 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें नए बनाए गए 12 केंद्र भी शामिल हैं। सीईओ रावत ने कहा कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कहा कि जिले के 109 परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से कर ली गई है। बताया कि सादी उत्तर पुस्तिकाएं जिले के परीक्षा केंद्रों को उपलब्ध करा दी गई हैं और जल्द ही प्रश्नपत्रों को भी परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा की है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) अशोक जोशी ने कहा कि दूरस्थ परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्र पहुंचाने के लिए प्रधानाध्यापकों की ओर से पीआरडी जवानों को नियुक्त करने की मांग की गई है। कहा कि जिला प्रशासन की ओर से संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पीआरडी जवान तैनात कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button