उत्तराखंड

राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई अहं निर्णय

देहरादून। राज्य कैबिनेट की बैठक में कई अहं निर्णय लिए गए। गुरुवार को मंत्रिमंडल की बैठक सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 30 बिंदुओं पर निर्णय लिया गया। कैबिनेट ने स्वरोजगार संशोधन नीति को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ गैरसैंण विधानसभा सत्र में पेश होने वाले बजट को भी मंजूरी मिल गई है ।
प्रदेश की ऐसी भूमि जो अलग-अलग प्रकार से कब्जे में है ऐसे मामलों के निस्तारण के लिए एक सब कमेटी का गठन कर दिया गया है यह कमेटी सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी। कैबिनेट में राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण दिए जाने का प्रस्ताव नहीं आ सका। दूरसंचार पुलिस से संबंधित विषय को मंजूरी दी गई है। श्रम विभाग व आवास विभाग की कुछ प्रस्ताव भी मंजूर किए गए हैं। कैबिनेट में पर्यटन नीति मंजूर नहीं हो सकी है। इसका प्रेजेंटेशन कैबिनेट बैठक में हुआ लेकिन इसे अगली कैबिनेट पर लाने के लिए कहा गया है। विधानसभा सत्र आहूत होने के कारण कैबिनेट की आधिकारिक रूप से प्रेस ब्रीफिंग नहीं की गई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button