उत्तराखंड

तहसील दिवस में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में डीडीहाट में आयोजित तहसील दिवस का कार्यक्रम विकासखंड डीडीहाट सभागार में संपन्न हुआ। डीडीहाट में आयोजित तहसील दिवस के अवसर पर शिकायतकर्ताओं द्वारा विभिन्न प्रकार की समस्याएं जैसे ग्रामसभा तल्ली मिर्थी में सिंचाई नहर के बनाये जाने के संबंध में, जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम सभा चुपड़ाखेत डीडीहाट को कार्यदाई संस्था पेय जल निर्माण निगम डीडीहाट फेज-2 से वंचित किये जाने के संबंध में, बोरा गांव कुणिया मोटर मार्ग बनाने व प्रधान मंत्री अटल आवास के संबंध में, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी को पेंशन दिये जाने के संबंध में, विद्युत संयोजनध्पोल लगाए जाने व मुख्यमंत्री राहत कोष के संबंध में, कोविड-19 के दौरान कोविड के कारण सस्ता गल्ला विक्रेता की मृत्यु होने पर मृतक के आश्रितों को राहत सम्मान निधि मुहैया कराने के संबंध में, दिव्यांग भरण पोषण हेतु पेंशन के संबंध में, डीडीहाट सिराकोट डामरीकरण, देवीसूना से गराली और सानदेव ननपापो मोटर मार्ग बनाये जाने के संबंध में आदि विभिन्न विभागों को संबंधित 22 शिकायती प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी के समक्ष रखे गए जिनमें से कुछ का मौके पर ही समाधान कर दिया गया और शेष प्रार्थना पत्रों में दर्ज शिकायतों को शीघ्र समाधान किये जाने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को हस्तांतरित कर दिया तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान दीपा नेगी द्वारा बताया गया कि गत वर्ष उनके पति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी अपने और बच्चे के पालन पोषण के लिए दीपा नेगी द्वारा रोजगार की मांग की गई जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उनको आश्वस्त किया गया कि आप जिस कार्य को करने में सक्षम हो वह कार्य शुरू करें आपकी हर संभव सहायता की जाएगी और कार्य शुरू करने के लिए आप को लोन भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा जनता को संबोधित करते हुए कहा गया कि प्रशासन जनता  की सेवा के लिए और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए सदैव तत्पर है। तहसील दिवस के अवसर पर ब्लाक प्रमुख डीडीहाट बबीता चुफाल, मुख्य विकास अधिकारी वरुण चैधरी, परियोजना निदेशक आशीष पुनेठा, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, उप जिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया, मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर योगेश भारद्वाज आदि अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button