उत्तराखंडक्राइम

10वीं की छात्रा से साथी छात्र ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

देहरादून। एक निजी स्कूल की 10वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप स्कूल के ही 12वीं के छात्र पर है। आरोपी का रिश्ते का चाचा भी वहीं पढ़ता है। आरोप है कि उसने भी छात्रा से संबंध बनाने की बात कही और तेजाब से जलाने की धमकी दी। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी नाबालिग हैं। अभी पीड़िता का मेडिकल नहीं कराया गया है। शिकायर्ता के अनुसार, उनकी बेटी पिछले साल एक निजी स्कूल में 10वीं में पढ़ती थी।
12वीं के एक छात्र के साथ उसकी दोस्ती थी। इसी स्कूल में इस छात्र का रिश्ते का चाचा भी पढ़ता है। पिछले साल जून में एक दिन छात्र का चाचा छात्रा को एक होटल में ले गया। कुछ देर बाद वहां छात्रा का दोस्त आया। उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। झांसा दिया कि वह उससे शादी करेगा। साथ ही धमकी दी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो शादी नहीं करेगा। इससे छात्रा डर गई और मुंह बंद रखा। छात्रा ने परिजनों को बताया कि दुष्कर्म करने वाले छात्र का चाचा उसके साथ स्कूल में छेड़खानी करता था। संबंध बनाने का दबाव भी डालता था। एक बार डराया कि संबंध नहीं बनाए तो तेजाब से जलाकर मार डालेगा। इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी अक्तूबर 2022 में जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश भी कर चुकी है। उस वक्त उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिन इलाज कराने के बाद वह ठीक हो पाई थी। आरोपियों ने धमकी दी थी कि वे उसे स्कूल में पढ़ने नहीं देंगे। इससे उसका भविष्य भी खतरे में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button