उत्तराखंड

घर में लगी आग, 65 वर्षीय वृद्ध महिला की जलकर मौत

देहरादून। देहरादून के अठूरवाला विस्थापित क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। संदिग्ध परिस्थितियों में एक मकान में आग लग गई। इस दौरान एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला की जलकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब 11 बजे की है। घर में अचानक आग लगी तो महिला घर से बाहर नहीं निकल पाई। आग में जलने से मौके पर ही महिला की मौत हो गई। आगजनी की घटना का कारण पता नहीं चल पाया है। क्षेत्राधिकारी अनिल शर्मा ने महिला की पहचान सरला उनियाल पत्नी संतराम उनियाल के रूप में की। शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button