उत्तराखंड

भाजपा की दमनकारी नीतियों से जनता को बचाना होगाः माहरा

देहरादून। उत्तराखंड युवा कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन राजपुर रोड स्थित राजीव भवन में हुआ। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि वह भी एक समय पर में कांग्रेस के युवा सिपाही थे। देश खतरे में है। इस खतरे से बचाने में युवा पीढ़ी को बढ़-चढ़कर भाग लेना होगा। भाजपा की दमनकारी नीतियों से आम जनमानस को बचाना होगा।
उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना एक बहुत बड़ा षड्यंत्र है। भविष्य में रूस और अमेरिका की तरह प्राइवेट फौज खड़ी की जाएगी, जिसका ठेका उद्योगपतियों को दिया जाएगा। युवा कांग्रेस बेरोजगारों और अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज मुखर किए हुए है। अब जो पदयात्राएं होने जा रही हैं, उसमें भी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अहम जिम्मेदारी निभाएं। प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्य ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। खाद्य वस्तुओं पर टैक्स जोड़ा गया है। टैक्स बढ़ोतरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव होने हैं। प्रदेश अध्यक्ष से अनुरोध किया कि युवा कांग्रेस के जो मजबूत लोग हैं, उन्हें भी टिकट में प्राथमिकता दी जाए। जल्द विधानसभा वार और जिला वार बैठकों का आयोजन किया जाएगा। नए युवाओं को जोड़ने का काम भी युवा कांग्रेस करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button