उत्तराखंडराजनीति

गैस के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस प्रवक्ता आरुषि सुंदरियाल भूख हड़ताल पर

देहरादून। एलपीजी गैस सिलेंडर की बेलगाम कीमतों के विरोध में कांग्रेस प्रवक्ता आरुषि सुंद्रियाल, उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव लक्की राणा, सेवादल के गोपाल सिंह गढ़िया, प्रदेश सचिव गीता राम जयसवाल, यूथ कांग्रेस के फहीम खान बैठे। भूख हड़ताल पर आरुषि सुंदरियाल ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में आम जनता महँगाई के कारण अपना गुजर बसर करने में असमर्थ हो चुकी है उसके बाद भी भाजपा सरकार गरीबो का खून चूसने से बाज नही आ रही है उन्होंने कहा कि भाजपा का कभी नारा हुआ करता था कि बहुत हुई महँगाई की मार अबकी बार भाजपा सरकार पर आज आम जनता चिल्ला चिल्लाकर कह रही है की बहुत हुई महँगाई की मार अब तो माफ करदो भाजपा सरकार लेकिन उसके बाद भी आये दिन भाजपा सरकार गरीब जनता को महँगाई से मार रही है।
इसी बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव लक्की राणा ने कहा कि यह कैसी सरकार है जो अडानी जी के शेयर का मूल्य गिरने की वसूली महीने के पहले दिन ही देश की गरीब आम जनता के घरों की किचन से कर रही है उन्होंने कहा कि गैस के दामो में लगातार वृद्धि से यह साबित होता है कि यह महिला विरोधी सरकार है जो महिलाओं की किचन पर हमला कर रही है, भूख हड़ताल के दौरान अचानक से आरुषि सुंदरियाल की तबीयत बिगड़ने के कारण कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी जी, शीशपाल सिंह बिष्ट और डॉक्टर अरुण रटूरी ने मोके पर पहुचकर उनको जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करवाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button