उत्तराखंड

प्रदेश में 285 नए कोरोना संक्रमित मिले, सात की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 285 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि सात कोरोना मरीजों की मौत हुई है। संक्रमितों की तुलना में 1309 मरीज ठीक हुए हैं। अभी 5217 एक्टिव केस है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के कारण मरने वाले सभी देहरादून के थे।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 13 जिलों में 285 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 86, चमोली में 50, हरिद्वार में 22, पौड़ी में 09, अल्मोड़ा में 34, नैनीताल में 18, ऊधमसिंह नगर में 21, चंपावत में 08, टिहरी में 13, पिथौरागढ़ में 07, उत्तरकाशी में 06, रुद्रप्रयाग में 05, बागेश्वर जिले में 06 संक्रमित मिले हैं। सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। कोरोना जांच के लिए भेजे गए 15358 सैंपल में से 15164 सैंपल निगेटिव मिले। वर्तमान में संक्रमितों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर मे मरने वालों का आंकड़ा 242 पहुंच गया है। मंगलवार को 1309 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में रिकवरी दर 90.70 प्रतिशत रहा है। कोरोना की तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 88966 हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button