उत्तराखंड

अतुल कुमार गोयल ने पीएनबी के नए एमडी एवं सीईओ के रूप में कार्यभार संभाला

देहरादून। अतुल कुमार गोयल ने आज पीएनबी में कार्यभार ग्रहण किया और इस महीने जनवरी 2022 के अंत तक पीएनबी में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में कार्य करेंगे और वे 01.02.2022 से पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) के नए एमडी एवं सीईओ के रूप में कार्यभार संभालेंगे। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति(एसीसी) के अनुमोदनानुसार, श्री गोयल, जो अब तक यूको बैंक के एमडी एवं सीईओ थे, सेवानिवृत्ति की आयु (अर्थात, 3112.2024) या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, पंजाब नैशनल बैंक प्रमुख के रूप में कार्य करेंगे।
श्री गोयल, पीएनबी के वर्तमान एमडी एवं सीईओ सीएच. एस. एस. मल्लिकार्जुन राव जो जनवरी 2022 के अंत में पदभार मुक्त होंगे, का स्थान लेंगे। श्री गोयल को तीन बैंकों अर्थात इलाहाबाद बैंक (अब इंडियन बैंक), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक में लगभग तीन दशकों का पेशेवर बैंकिंग का अनुभव है। वह एक अर्हता-प्राप्त चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं और समर्थन सेवा, व्यवसाय प्रक्रिया परिवर्तन, अनुपालन आदि के साथ-साथ उन्हें बैंकिंग के सभी प्रमुख क्षेत्रों लार्ज कॉर्पोरेट, ट्रेजरी प्रबंधन, जोखिम प्रबंधन, वित्तीय योजना और निवेशक संबंध आदि में विशाल अनुभव, एक्सपोजर के साथ विशेषज्ञता प्राप्त हैं। वे 2021-22 के लिए इंडियन बैंक एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। इसके अतिरिक्त, वह द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के बोर्ड में निदेशक भी हैं। वे गवर्निंग काउंसिल के सदस्य और भारतीय बैंकिंग और वित्त संस्थान की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष भी हैं। यूको बैंक के एमडी एवं सीईओ के कार्यकाल के दौरान, श्री गोयल ने बैंक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और लगातार पांच साल के घाटे के बाद इसे वित्त वर्ष 2020-21 में मुनाफे में लेकर आने का श्रेय इन्हें ही जाता है। यूको बैंक से पहले, श्री गोयल यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) में कार्यपालक निदेशक के रूप में कार्यरत थे। उनके समृद्ध ज्ञान और अनुभव ने यूबीआई में बडे कॉर्पोरेट क्रेडिट और बैलेंस शीट प्रबंधन में योगदान दिया, जो कि अमूल्य है। उन्होंने स्टार यूनियन दाई-इची लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और यूनियन ट्रस्टी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के बोर्ड में निदेशक के रूप में भी कार्य किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button