उत्तराखंड

आईसीएसई, आईएससी की 10वीं की परीक्षा में दून के आदि ने पाई आल इंडिया स्तर पर दूसरी रैंक

देहरादून। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन की ओर से आज रविवार को दसवीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए। उत्तराखंड में 10वीं में एक छात्र ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई। देहरादून के ब्राइटलैंड स्कूल के छात्र आदि गुप्ता ने 99.6 प्रतिशत अंकों के साथ ऑल इंडिया दूसरी रैंक हासिल की। वहीं, आदि उत्तराखंड में पहले स्थान पर रहे। दोपहर करीब तीन बजे जैसे ही रिजल्ट जारी हुआ छात्रों ने ऑनलाइन अपना रिजल्ट देखा और कुछ ही देर में जश्न मनाने स्कूल पहुंच गए। पटेलनगर निवासी आदि ने बिना किसी ट्यूशन के 10वीं की पढ़ाई की। स्कूल में जो पढ़ाया जाता था, उस पर वह विशेष ध्यान देते थे। घर पर उसका रिवीजन करते थे। उन्होंने घर पर दो से तीन घंटे रोजाना पढ़ाई की। उन्होंने कभी भी पढ़ाई का तनाव नहीं लिया। आदि का कहना है कि पढ़ाई के दौरान कीवर्ड्स बहुत जरूरी होते हैं। वह बायोलॉजी और इंग्लिश में कीवर्ड्स याद कर लेते थे। इसके अलावा साइंस और मैथ में कांसेप्ट क्लियर होना चाहिए। इससे पढ़ाई और एग्जाम में आसानी रहती है। उनके पास हिंदी, साइंस, मैथ, इंग्लिश, कंप्यूटर, इतिहास और भूगोल विषय थे। उन्होंने बताया कि उन्हें गणित, इंग्लिश लिट्रेचर, कंप्यूटर पढ़ना अच्छा लगता है। यही वजह है कि इन सभी विषय में 100 में 100 नंबर आए हैं। इसके साथ ही हिंदी पर भी मेरी कमांड अच्छी है। हिंदी में 100 में 98 नंबर आए हैं। आदि के अनुसार 12वीं कक्षा में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित विषय चुनेंगे। इसके ही वह जेईई की तैयारी करेंगे। वह कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करने की सोच रहे हैं। आदि के पिता अभिषेक गुप्ता सेलाकुई स्थित मानसिक चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक हैं और मां डॉ. काजल गुप्ता एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button