उत्तराखंड

दो सगी बहनों से छेड़छाड़ प्रकरण में बंद रहा हरबर्टपुर बाजार

विकासनगर। बाजार से लौट रही दो सगी बहनों से छेड़छाड़ प्रकरण को लेकर लोगों का आक्रोश  थमने का नाम नही ले रहा हैै। शुक्रवार को हरबर्टपुर का बाजार भी बंद रहा। हरबर्टपुर में व्यापार मंडल ने हिंदू संगठनों के आह्वान का समर्थन किया और पूरा बाजार बंद रखा। हिंदू संगठनों की मांग है कि छेड़छाड़ करने वाले आरोपितों की तुरंत धरपकड़ की जाए।
इससे पहले दोनों हिंदू लड़कियों से छेड़छाड़ की घटनाओं से आक्रोशित हिंदू संगठनों के सैंकड़ों कार्यकर्त्ता गुरुवार को सड़कों पर उतरे। आक्रोशित कार्यकर्त्ताओं ने वर्ग विशेष के युवक द्वारा बुधवार को दो युवतियों से छेड़छाड़ की घटना के विरोध में नगर का पूरा बाजार बंद करा दिया। सिर्फ मेडिकल स्टोर, नर्सिंग होम खुले रहे।
आक्रोशित कार्यकर्त्ताओं ने नगर पालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी का घेराव कर मांग की कि बाजार में एक भी ठेली न लगाई जाए। जिन ठेलियों का पंजीकरण नहीं है, उन पर कार्रवाई की जाए। रेहड़ी ठेली संचालकों का सघन सत्यापन किया जाए।
हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि कई ठेली संचालक नशे का सामान बेच रहे हैं। कई बाहर से आकर यहां पर ठेली आदि चला रहे हैं, जिनका सत्यापन तक नहीं हुआ है। हिंदू संगठनों ने पालिकाध्यक्ष व इओ पर अपने कर्तव्य व डयूटी का सही तरीके से निर्वहन न करने के आरोप लगाए। हिंदू संगठनों ने जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र बोबी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कमलेश भटट, रुद्र सेना संस्थापक राकेश उत्तराखंडी, बजरंग दल अध्यक्ष नितिन अग्रवाल, सभासद राजकुमार रोहिला, व्यापारी नेता अंकित कंसल आदि मौजूद रहे। हिंदू संगठनों ने पालिका के बाहर जमकर नारेबाजी की, धरना दिया।
नगर के मुख्य बाजार को पूरी तरह से बंद करा दिया। जिससे बाहर से आने वाले यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ी। बाजार पूरे दिन बंद रहा। हिंदू संगठनों ने कहा कि दो दिन पहले गुडरिच में हनुमान मंदिर में दर्शन को आ रही महिलाओं पर वर्ग विशेष के दो युवकों ने फब्तियां कसी, बुधवार रात में क्षेत्र में दो लड़कियों का पीछा कर उनके साथ अभद्रता की गई। कुछ दिन पूर्व किशोरी पर ढकरानी के दो युवकों ने फब्तियां कसी। लगातार वर्ग विशेष के युवकों द्वारा छेड़खानी की घटनाओं पर पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से रोक लगाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button