उत्तराखंडक्राइम

पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शंकरपुर हुकूमतपुर गांव निवासी एक महिला ने ससुरालियों पर मारपीट, गाली गलौज और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सहसपुर पुलिस ने इस मामले में पति समेत सात आरोपियों के मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत समीना खातून पुत्री हाजी मोहम्मद इकबाल निवासी शंकरपुर, हुकूमतपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 अक्तूबर 2020 को उनकी शादी हुई थी। तब उनके पिता से जो कुछ भी संभव हुआ वह दान-दहेज में दिया। आरोप लगाया कि ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे। आरोप है कि वे शादी के बाद से पीड़ित का उत्पीड़न करने लगे। इस मामले में उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन में शिकायत कर मदद ली। लेकिन पुलिस हेल्पलाइन में भी ससुराल पक्ष के लोग नहीं माने और दहेज की मांग करते रहे। कहा कि पति जुनैद आलम, ससुर गालिब, सास किनसर जहां, ननद गुलफसा, खुशनशीब, पति के चाचा हाफिज नौशाद अली व चाची रोशन निवासीगण कासमपुर मधुवपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार लगातार उसके साथ मारपीट कर गाली गलौज की गई। आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया है। कहा कि तभी से वह मायके में रह रही है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसओ सहसपुर विनोद राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button