उत्तराखंड

युवक को तैराकी का शौक पड़ा महंगा, नदी में लगाई छलांग, बाहर नहीं निकला

ऋषिकेश। गुजरात के जिला सूरत निवासी जयंती भाई अपने परिवार के साथ हरिद्वार घूमने आए है। रविवार को वह हरिद्वार से ऋषिकेश आ गए। यहां सच्चाधाम घाट के पास उनके बेटे मनीष ने एक पत्थर पर चढ़कर गंगा नदी में छलांग लगा दी। जिसके बाद वह बाहर नहीं आ सका। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी रही, लेकिन उसका पता नहीं लग पाया।
ऋषिकेश में गुजरात से परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने आए एक युवक को तैराकी का शौक महंगा पड़ गया। युवक ने तपोवन स्थित सच्चाधाम घाट के पास से अति उत्साह में गंगा छलांग लगा दी, लेकिन पानी से बाहर नहीं निकला। घटनास्थल पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश की, लेकिन अब तक युवक का कहीं अता पता नहीं चल पाया है।
मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि गुजरात से जयंती भाई अपने परिवार के साथ हरिद्वार घूमने आए थे। रविवार को परिवार हरिद्वार से ऋषिकेश आ गया। यहां सच्चाधाम घाट के पास परिवार गंगा में स्नान करने लगा। इस बीच जयंती भाई का बेटा मनीष (32) निवासी ग्राम सूरत, पोस्ट ऑफिस कामरेज, जिला सूरत, गुजरात एक पत्थर पर चढ़कर गंगा में तैरने के लिए कूद गया। लेकिन वह गंगा से बाहर नहीं निकला।
परिवारजनों ने शोर मचाया तो जल पुलिस ने राफ्टिंग गाइड की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। जल पुलिस ने युवक की काफी तलाश की पर वह कहीं नजर नहीं आया। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची।
—————————————–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button