उत्तराखंड

नहर कवरिंग कर पार्किंग बनाने 157 लाख स्वीकृत

नैनीताल। सरोवर नगरी में पर्यटकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जिला अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर मस्जिद तिराहा नैनीताल में नहर कवरिंग कर 60 गाड़ियों की पार्किंग बनाई जाएगी। निरीक्षण दौरान नहर कवरिंग कार्य योजना के लिए जिला विकास प्राधिकरण मत से 157 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं जिनमें 57 लाख रुपए अवमुक्त भी किए गए हैं।
पर्यटन सीजन में नैनीताल में पर्यटकों के लिए वाहनों की पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल 60 गाड़ियों की पार्किंग के लिए मस्जिद तिराहा में नहर कवरिंग निरीक्षण के दौरान कार्य योजना को गति देने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए हैं। जिला अधिकारी ने बताया कि 180 मीटर लंबी और 18 मीटर चौड़ी नहर कवरिंग एरिया में 60 गाड़ियों की पार्किंग बनेगी। जिसको मार्च 2023 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आने वाले पर्यटन सीजन से पूर्व जून महीने में ही गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था समुचित रूप से शुरू की जा चुकी है।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस नहर कवरिंग कार्य योजना के लिए प्राधिकरण मद से 157 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं जिसकी पहली किस्त ₹57 लाख की अवमुक्त की जा चुकी है। जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने लोनिवि के अधिकारियो को कार्य मेें गति लाने के साथ ही समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश मौके पर दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button