उत्तराखंड

उत्तराखंड को 150 मेगावाट अतिरिक्त बिजली आवंटित

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय ने राज्य को बड़ी राहत देते हुए अतिरिक्त बिजली आवंटित करने का निर्णय लिया है। विद्युत मंत्रालय द्वारा पश्चिमी क्षेत्र के अनआवंटित बिजली पूल से उत्तराखंड को 150 मेगावाट अतिरिक्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। यह आवंटन 01 मई 2026 से 30 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा। इस फैसले से राज्य में बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी और आम उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

Related Articles

Back to top button