उत्तराखंड

राज्य में 1.58 लाख मतदाता पहली बार देंगे वोट

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कोरोना महामारी को देखते हुए तैयारी की जा रही है। यह जानकारी राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 1.58 लाख मतदाता पहली बार वोट देंगे।
उत्तराखंड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए चुनाव की तैयारी हो रही है। पूरी मतदान प्रक्रिया इसी का पालन करते हुए की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि इस बार 1.58 लाख मतदाता नए जुड़े हैं, जो पहली बार मतदान प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे। इस बार 11,647 मतदान बूथ बनेंगे, जो पिछली बार से लगभग 500 ज्यादा हैं। इस बार 81 लाख मतदाता वोट देंगे, जिनमें से 42 लाख पुरुष और 39 लाख महिला मतदाता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button